*हरियाणा तो झांकी है ,महाराष्ट्र अभी बाकी है ,हरियाणा के ऐतिहासिक विजय की पुनरावृत्ति महाराष्ट्र में होगी* : *शैलेश पांडे*


   *हरियाणा तो झांकी है ,महाराष्ट्र अभी बाकी है* ,

*हरियाणा के ऐतिहासिक विजय की पुनरावृत्ति महाराष्ट्र में होगी* : *शैलेश पांडे* 

भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे ने व्यक्त किया विश्वास

विकास के लिए जनता को डबल इंजन की ही सरकार चाहिए

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक यश प्राप्त किया है। हरियाणा में विजय की पुनरावृत्ति महाराष्ट्र में होगी और महायुती को प्रचंड विजय प्राप्त होगी ने मंगलवार को इस प्रकार का विश्वास व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे ने यह विश्वास व्यक्त किया। लोकसभा चुनाव में झूठा प्रचार करने वाली कांग्रेस इस चुनाव परिणाम से बेनकाब हो गई है। 

शैलेश पांडे ने कहा- हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा को बड़ा यश प्राप्त हुआ है। लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग समाज के लोगों को गुमराह किया था। परंतु अब कांग्रेस का झूठापन जनता के सामने उजागर हो गया है। मोदी सरकार के विकसित भारत के संकल्प को जनता ने जोरदार प्रतिसाद दिया। जिसकी वजह से हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा को इतनी बड़ी विजय मिली है।

राहुल गांधी ने अमेरिका में आरक्षण के बारे में जो बयान दिया था। उससे कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। जनता के जान-माल की सुरक्षा और संविधान का संरक्षण भाजपा के मन में निर्माण हुआ है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम स्पष्ट दिखाई देगा। महाराष्ट्र के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार सी आवश्यकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जनता महायुती को विजय प्राप्त कर देगी। विपक्ष की घिनौनी राजनीतिक साजिश को विफल करने के लिए ‘भाजपा घर चलो अभियान’ चलायेगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर कांग्रेस द्वारा फैलाये संभ्रम को दूर करेगा और केंद्र व राज्य सरकार सी कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचायेगा। विपक्ष के जाति-धर्म की राजनीति को विफल कर भाजपा सभी समाज के लोगों को एकजुट करने का प्रयत्न करेगी। आत्मपरीक्षण की नौबत अब कांग्रेस पर आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में विजय मिलने से न तो उन्माद निर्माण होता है और न ही पराजय होने पर मनोबल गिरता है। अंत्योदय की भावना से भाजपा सदैव कार्य करती है। ऐसा शैलेश पांडे का कहना है।

Comments

Popular posts from this blog

एक मजबूत जनता के बीच एक समाजसेवक (Social Worker) बिलालपड़ा बड़े भाई निलेश पाण्डेय जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

28 नगरसेवक बहुजन विकास आघाडी (BVA ) भाजपा में प्रवेश करने जा रहे हैं सूत्रों से जानकरी मिला है

फ्लैट कब्जे को लेकर एक बीमा एजेंट पर एक वकील ने सेटिंग करके एक महिला के द्वारा झूठा मामला दर्ज कराया था |