महाराष्ट्र में होने वाले बड़े राजनीतिक ऐलान के बाद क्या फड़नवीस, शिंदे और पवार की टेंशन बढ़ेगी?
*महाराष्ट्र में होने वाले बड़े राजनीतिक ऐलान के बाद क्या फड़नवीस, शिंदे और पवार की टेंशन बढ़ेगी?* महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होगा और मतों की गिनती अगले दिन होगी। Written by संजीव भागीरथी पांडे शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) महाराष्ट्र में आगामी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) समेत नगर निकाय चुनावों के लिए जल्द गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। मुंबई को छोड़कर सभी निकायों के लिए सीट बंटवारा लगभग पूरा हो चुका है। सूत्रों के अनुसार आने वाले हफ्ते में गठबंधन की घोषणा हो सकती है। दोनों दलों के नेताओं ने यह बात कही। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होगा और मतों की गिनती अगले दिन होगी। *किन इलाकों में होगा गठबंधन?* शिवसेना (यूबीटी) और मनसे मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर, कल्याण-डोम्बिवली, पिंपरी-चिंचवड, पुणे और नासिक सहित अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए गठबंधन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख हैं, जबकि उनके चचेरे भाई राज ठाकरे मनसे के अध्यक्ष हैं। मनसे के एक न...